IMWA अवॉर्ड 2015 का हुआ आयोजन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को किया सम्मानित पत्रकारों के मान – सम्मान के लिए IMWA अवॉर्ड

IMWA अवॉर्ड 2015 का हुआ आयोजन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को किया सम्मानित पत्रकारों के मान – सम्मान के लिए IMWA अवॉर्ड

पत्रकारों के मान व सम्मान के लिए हर साल की तरह इस साल भी इम्वा अवार्ड 2015 इंडियन मीडिया वैल्फेयर एसोसिएशन(IMWA) ने 1 मई को दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजन किया। प्रोग्राम में अलग अलग श्रेणियों के अनुसार पत्रकारों को सम्मानित किया गया। पत्रकारों को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, सांसद उदित राज, एडिशनल सीपी विमला मेहरा, भारत सरकार के एनसीबीसी सदस्य शकील उज़ ज़मा अंसारी, पूर्वी दिल्ली के डीएम कुनाल, दिल्ली सरकार के संसदीय सचिव नितिन त्यागी आदि मौजूद थे।

इम्वा अवॉर्ड 2015 में बेस्ट क्राइम एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी – ABP न्यूज़ में सनसनी प्रोग्राम के एंकर हैं उन्हें अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट नेशनल न्यूज़ चैनल व लीडिंग शो का अवॉर्ड इंडिया टीवी के रजत शर्मा को मिला। बेस्ट एनसीआर न्यूज़ चैनल टोटल टीवी, बेस्ट रीजनल चैनल हरियाणा फोकस न्यूज़ सीईओ दीपक अरोड़ा, बेस्ट रीजनल न्यूज़ चैनल यूपी न्यूज़ नेशन, बेस्ट रीजनल चैनल एमपी सहारा समय, बेस्ट नेशनल एंकर अजय कुमार न्यूज़ नेशन, बेस्ट नेशनल एंकर(वुमेन) अंजना ओम कश्यप आज तक, बेस्ट क्राइम एंकर(वुमेन) अनुराध दास (ज़ी न्यूज़), बेस्ट लाइफ टाइम अचिवमेंट अवॉर्ड वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पांडे, बेस्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर मुन्ने भारती NDTV, बेस्ट कैमरामेन शेलेंद्र कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस, बेस्ट सोशल न्यूज़ चैनल दिशा टीवी, बेस्ट लीगल जर्नलिस्ट धर्मेंद्र मिश्रा दैनिक जागरण, बेस्ट फिल्ड जर्नलिस्ट राकेश सोनी, बेस्ट फ्रीलांस जर्नलिस्ट दीपक दालमिया, बेस्ट सोशल जर्नलिस्ट प्रिंट शगुफ्ता शीरीन रायपुर ,  बेस्ट हेल्थ जर्नलिस्ट संदीप तिवारी, बेस्ट सोशल यंग जर्नलिस्ट अंकुर शुकला, बेस्ट इंटरनेशनल जर्नलिस्ट राजेश शर्मा, बेस्ट एजुकेशन जर्नलिस्ट- अंजुम जाफरी रोज़नामा, बेस्ट सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट वुमेन सुनीता तिवारी हिंदुस्तान टाइम्स, बेस्ट इंटरटेंमेंट जर्नलिस्ट संजय निगम, बेस्ट स्पोर्टस जर्नलिस्ट आरती दलाल, बेस्ट इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट राहुल छाबरा डेक्कन हराल्ड, बेस्ट एक्टिविटी जर्नलिस्ट फरीद अली आजतक, बेस्ट आर्ट & कल्चर अली आबिदी, बेस्ट इंटरप्रेन्यूर शगुन कश्यप, बेस्ट पीआर एजेंसी क्रोम, बेस्ट रेडियो जॉकी नवेद रेडियो मिर्ची, बेस्ट एचआर इश्तियाक खान न्यूज़ एक्सप्रेस, बेस्ट न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश अभिलाश, बेस्ट यंग इंटरटेंमेंट जर्नलिस्ट(वुमेन) सुनिता मिश्रा पंजाब केसरी, बेस्ट यंग जर्नलिस्ट(मेल) अमित आंनद यूएनआई, बेस्ट सोशल क्राइम रिपोर्टर – दुर्गेश गजरी, बेस्ट आरटीआई एक्टीविस्ट राजीव शर्मा, बेस्ट पॉलिटीकल जर्नलिस्ट उत्तराखंड – विधि चंद सिंघल, बेस्ट फार्मिग जर्नलिस्ट विरेंद्र परिहर, बेस्ट न्यूज़ एजेंसी (इलेक्ट्रोनिक) एएनआई , बेस्ट न्यूज़ एजेंसी(प्रिंट) यूएनआई, बेस्ट आर्ट एंड कल्चरल जर्नलिस्ट(इलेक्ट्रोनिक) समीना अली राज्यसभा टीवी, बेस्ट सोशल मीडिया यशवंत सिंह, भड़ास फॉर मीडिया, बेस्ट क्राइम जर्नलिस्ट(इले.) रवि के वैश न्यूज़ एक्सप्रेस, बेस्ट यंग जर्नलिस्ट(यंग) योगेश मिश्रा एसएमबीसी चैनल, बेस्ट इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट(इलेक्ट.) परिमल दास एनडीटीवी, बेस्ट स्पोर्टस जर्नलिस्ट रुमाना खान एबीपी न्यूज़, बेस्ट सोशल जर्नलिस्म रविश कुमार एनडीटीवी,  बेस्ट न्यूज़ एंकर यूपी अंजीत श्रीवास्तव न्यूज़ नेशन यूपी, बेस्ट फिमेल एंकर एवं समाजसेविका अनिता सहगल आदि को सम्मानित किया गया।

इम्वा अवॉर्ड के प्रोग्राम में दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अजय लेखी, पॉप सिंगर शंकर साहनी, कॉमेडियन राजीव मल्हौत्रा, सरदार प्रताप फौजदार आदि जैसे प्रसिद्ध लोग मौजूद थे।

इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना का कहना है कि पत्रकार हर परिस्थिती में हर खबर पर नज़र बनाए रखता है और जनता को हर खबर से राबता कराता है। मीडिया को ही लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। इसीलिए IMWA  पत्रकारों के मान और सम्मान के लिए इम्वा अवॉर्ड हर साल कराता है।जिससे पत्रकारों का हौसला अफज़ाही हो और साथ साथ उनका मनोबल भी बड़ता जाएं। इसी लिए हम हर साल इस प्रोग्राम को कराते हैं और इश्वर की मर्जी से हर साल कराते भी रहेंगे।

Author: sarkarimirror