अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर होगा कथक

कलंधिका नृत्य नाट्य संस्था समिति द्वारा दिनांक १८-२० मार्च को शहीद भवन भोपाल में चौथे राष्ट्रीय नृत्य आँगन नाट्य उत्सव में देश के नामी नर्तक शिरकत करेंगेI इस मौके पर कथक गुरु रामलाल बरेठ एवं नलिनी कमिलिनी की जोड़ी को राजा चक्रधर सिंह सम्मान से भी सुशोभित किया जाएगाI सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार एवं संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से होने वाले इस राष्ट्रीय नृत्य उत्सव की शुरुआत भारत की प्रसिद्द कथकनृत्यांगना जोड़ी कामिली नलिनी अस्थाना के कथकनृत्य से शुरू होगीIकमिलिनी अस्थाना वर्तमान में कथक केंद्र दिल्ली की अध्यक्ष भी हैं I

इसी दिन राजा मानसिंह यूनिवर्सिटी ग्वालियर के रंगमंच विभाग द्वारा योगेन्द्र चौबे के निर्देशन में नाटक ग्लोबल राजा की प्रस्तुति भी की जायेगी I समारोह के दूसरे दिन बनारस घराने के और सितारा देवी के परपौत्र श्री विशाल कृष्णा द्वारा कथककी प्रस्तुति होगीI विशाल कृष्णा संगीत नाटक अकादमी के बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित हैं और विदेशों में भी अपनी प्रस्तुतियां देते हैं I इसी दिन भोपाल की नामी कथकनृत्यांगना डॉ राखी दुबे द्वारा रायगढ़ घराने के कथककी प्रस्तुति चक्रधर दरबार प्रस्तुत की जायेगीI समारोह के तीसरे और अंतिम दिन पटियाला से मानसी सक्सेना के एकल कथककी प्रस्तुति होगीIइसी दिन असम के सत्रीय नृत्य की प्रस्तुति डॉ मीरनंदा बरठाकुर करेंगी I समारोह का समापन कलान्धिका नृत्य नाट्य संस्था समिति द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओ पर किये हुए नृत्य संयोजन आओ मन की गांठें खोलें से होगा I जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष सुरोमिता सिंह ने बताया की इस उत्सव से कथक नृत्य को एक नया विस्तार मिलेगा .

News & Image Courtesy: INVC