अटलांटा में आचार्य लोकेश के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है पर्युषण पर्व

अटलांटा में आचार्य लोकेश के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है पर्युषण पर्व

पर्युषण पर्व विश्व मैत्री का महापर्व है – आचार्य लोकेश

अटलांटा में अनेक अठाई ताप हुए

 

अहिंसा विश्व  भारती के संस्थापक एवं प्रख्यात जैन आचार्य डा. लोकेश मुनि के मार्गदर्शन में अमेरिका  के प्रख्यात अटलांटा शहर में जैन सोसायटी अटलांटा द्वारा  पर्युषण पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है| आचार्य जी का ओजस्वी प्रवचन सुनने के लिए प्रतिदिन प्रात: व सायं दोनों समय अबतक सेंकडों की संख्या में  श्रद्धालू होते है जिसमे युवाओं की संख्या सर्वाधिक होती है| प्रवचन के साथ साथ तपस्या करने वाले भाई बहनों का ताँता लगा हुआ है| अब अनेकों भक्त अथाई तप का संकल्प स्वीकार कर चुके है| उल्लेक्नीय है की इससे पूर्व लन्दन, सिंगापूर, मलेशिया, अमेरिका में अनेकों बार आचार्य लोकेश के सान्निध्य में पर्युषण पर्व का आयोजन हुआ है|

 

तप, जप, मौन, ध्यान स्वाध्याय आदि आध्यात्मिक विषयों पर आचार्य लोकेश के ओजस्वी प्रभावी प्रवचन सुनने के लिए जैन सेंटर अटलांटा के विशाल सभागार में अबाल – वृद्ध सभी का उत्साह देखने लायक होता है|

 

अमेरिका के इस शहर में युवाओं में ध्यान, योग, आध्यात्मिक प्रवचन औत तपस्या के प्रति होड़ को देखकर आचार्य लोकेश ने कहा कि त्याग और संयम आधारित भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों का आकर्षण इस बात को सिद्ध करता है कि भौतिक विकास सुख के साधन उपलब्ध करा सकता है किन्तु मन की शांति नहीं| मन की आतंरिक शांति के लिए आध्यात्म ही एकमात्र मार्ग है| भगवान महावीर द्वारा प्रतिपादित संयम आधारित जीवन शैली को अपनाकर व्यक्ति स्वस्थ, सुखी और आनंदमय जीवन जी सकता है|

 

आचार्य लोकेश ने कहा कि पर्युषण महापर्व आत्मा- आराधना का विशिष्ठ पर्व है| इस पावन अवसर पर ध्यान, जप, स्वाध्याय, तप आदि के द्वारा आत्मा को कर्म बंधनों से मुक्त कर आध्यात्मिक विकास का प्रयास किया जाता है| इस अवसर पर जैन सोसायटी  अटलांटा के अध्यक्ष श्री जिग्नेश शाह ने अपने विचार व्यक्त किये|

Author: sarkarimirror