वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजय साहनी ने समर्थकों के साथ थामा शिवसेना दामन

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजय साहनी ने समर्थकों के साथ थामा शिवसेना दामन
-शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे के समक्ष दिल्ली शिवसेना के राज्य प्रमुख नीरज सेठी ने संजय साहनी को शिवसेना की सदस्यता प्रदान की
-दो दर्जन से भी अधिक समर्थकों को भी दिलवाई गई शिवसेना की सदस्यता 
-संजय साहनी को शिवसेना के यमुनापार के रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  
नई दिल्ली 
दिल्ली में शिवसेना का दायरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली के हर क्षेत्रों से आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ता, रेजीजेंड वेलफेयर एसोसिएशन के लोग सहित सभी क्षेत्रों से लोग शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी की कड़ी में यमुनापार के रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और आरडब्लूए के वरिष्ठ पदाधिकारी संजय साहनी अपने दो दर्जन से भी अधिक समर्थकों के साथ शिवसेना का दामन थाम लिया। संजय साहनी सहित उनके समर्थकों को शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे के समक्ष दिल्ली शिवसेना के राज्य प्रमुख नीरज सेठी ने शिवसेना का पट्का पहना कर सभी को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट मनीष प्रताप सिंह चैहान, एडवोकेट यशपाल सिंह, एडवोकेट ओम शर्मा, एडवोकेट अमर सिंह, नवीन शाहदरा आरडब्लूए के पदाधिकारी गोपाल शर्मा, संजय शर्मा के अलावा शिवसेना के दिल्ली राज्य पदाधिकारी अशोक कपिल, कुलदीप सिंह संधू, संजीव सहाय, सुमित जैन, केसी महेंद्र, शंकर भान आदि उपस्थित थे। 
सदस्यता ग्रहण करवाने के बाद शिवसेना के दिल्ली राज्य के संगठन मंत्री कुलदीप सिंह संधू ने संजय साहनी को यमुनापार के रोहताश नगर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद सांसद हेमंत गोडसे ने सभी का धन्यवाद किया।
इस दौरान अपने संबोधन में शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे ने कहा कि शिवसेना हमेशा से देश हित की बात करती रही है और आगे भी करती रहेगी। देश के खिलाफ कोई बोलेगा उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की मजबूती के लिए राज्य प्रमुख नीरज सेठी को बधाई देते हुए कहा कि जल्द ही शिवसेना दिल्ली में एक बड़ी मजबूत पार्टी के तौर पर उभर रही है और दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्जनों सीटें जीतेंगे।  

Author: sarkarimirror