शहजाद पूना वाला महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त

शहजाद पूना वाला महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नियुक्त 

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (प्रेस विज्ञप्ति): प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और युवा नेता एडवोकेट शहजाद पूनावाला को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव चुन लिया गयाहै। शहजाद पूना वाला महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सबसे कम उम्र में सचिव के पद ग्रहण करने  वाले नेता हैं शहज़ाद पूना वाला ने अपने राजनीतिक करियर कीशुरुआत 16 साल की उम्र से ही कर दी थी। इस कम उम्र में वह पुणे शहर के एनएसयूआई के उपाध्यक्ष के पद पर रहे

उपाध्यक्ष पद  पर रहते हुए उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के कई महत्वपूर्ण मसलों को उठाया एफ़ टी आई आई, जेएनयू, रोहित वीमोला जैसे मामलो  कोभी उन्होंने बखूबी उठाया है। शहजाद पूना वाला यूपीए -2 में  संसदीय कार्य मंत्रालय में  सबसे कम उम्र के अतिरिक्त निजी सचिव रह चुके हैं। 2012 में शहजाद पूनावाला उत्तर प्रदेश में कांग्रेस केचुनावी  प्रबंधक रहे और अब उन्हें महाराष्ट्र कांग्रेस का सचिव बना दिया गया .पूरे देश  में जिस तरह से असद ओवैसी और उनकी पार्टीऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी करती नज़र आ रही है और मुसलमान कांग्रेस से दूर होता जा रहा है ऐसे में कहा जा रहा है किभाजपा और ए आई एम आई एम के बीच साठगांठ है जिसके तहत यह सब किया जा रहा है उत्तर  प्रदेश में समाजवादी पार्टी, दिल्ली में आम आदमी पार्टी बंगाल मेंटीएमसी ने मुसलमानों को अपने पास लाने का काम किया है। ऐसे मुश्किल हालात में अब कांग्रेस एक मुस्लिम युवा नेता शहजाद पूना वाला को   राजनीतिक मैदान मेंउतार कर महाराष्ट्र के मुसलमानों को लुभाने की कोशिश कर रही है  ग़ौरतलब है कि पिछले दिन कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुंबई में थे जिसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेसमें यह फेरबदल किया गया जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण की मुहर लगी।

Author: sarkarimirror