दिल्ली के विकास मंत्री श्री गोपाल राय बर्ड फ्लू को लेकर सम्बन्धित सभी विभागों के साथ बैठक की

दिल्ली के विकास मंत्री श्री गोपाल राय बर्ड फ्लू को लेकर सम्बन्धित सभी विभागों के साथ बैठक की

तालाबों व अन्य वॉटर बॉडी के पास चूने और एंटी-वायरस का छिडकाव करायें

लापरवाही बरतने वाले विभागों के खिलाफ कार्यवाही होगी: गोपाल राय

  • दिल्ली के डी.डी.ए. के डिस्ट्रिक्ट पार्क, पश्चिम विहार में आज दो बतखों की मौत हुई जिसके नमूने जांच हेतु भोपाल भेजे जा रहे है।
  • दिल्ली चिडिया घर और डियरपार्क हौज खास में किसी पक्षी की मौत नही हुई है, शक्तिस्थल में एक बतख की मौत हुई जो कुछ दिन से बीमार थी।
  • शक्तिस्थल के पक्षी की जांच में एच-5एन-8 वाइरस पाया गया।
  • मुर्गा मण्डी गाजीपुर के नमूने जो जांच हेतु भेजे गए थे, उसमे एवियन इनफूलजा निगेटिव पाए गए है।

 

दिल्ली के विकास मंत्री श्री गोपाल राय ने बर्ड फ्लू को लेकर सम्बन्धित सभी विभागों के साथ आज एक बैठक की। श्री गोपाल राय ने कहा कि सभी विभागों को पहले ही से आदेश जारी कर दिये थे कि वह अपने-अपने क्षेत्रों के पार्को व तालाबों और वनों की ठीक से निगरानी करें, और अगर कहीं पक्षियों की अप्राकृतिक मृत्यु पाई जाती है तो उसकी सूचना पशुपालन विभाग को तुरत दें। ऐसे सभी विभाग अपने अपने स्थानों पर चूना तथा सोडियम हाइपों क्लोराइट एवं एंटी वाइरस का छिडकाव करें। सभी विभागो को दोबारा यह आदेश दिया गया है कि तालाबों व अन्य वॉटर बॉडी की तरफ चूने और एंटी-वायरस का छिडकाव करायें।

विकास मंत्री मत्री ने रैपिड रिस्पान्स टीम और एम.सी.डी की टीमें सभी विभागों की वॉटर बॉडी का निरीक्षण करने तथा किसी भी तरह की लापरवाही की जानकारी तुरंत उन्हें देने का भी निर्देश दिया, जिससे उस कमी को तत्काल पूरा किया जा सके।

श्री गोपाल राय ने निदेशक डी ई एम यस, एम सी डी और अन्य अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि जहां भी मांस का कूड़ा जमा होता है तो उसके उचित तरीके से निस्तारण किया जाएं। उन्होने कहा कि सभी विभागों को यह आदेश दिया गया है कि वे कोई भी लापरवाही न बरते । अगर जांच के दौरान कोई त्रुटि पाई गयी तो उस विभाग के सम्बधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।

उन्होने कहा कि दिल्ली चिडियाघर, डियर पार्क और शक्ति स्थल को विशेषज्ञों की सलाह पर ही खोला जायेगा।

 

Author: sarkarimirror