FORMER DELHI PRADESH CONGRESS COMMITTEE CHIEF ARVINDER LOVELY BIRTHDAY CELEBRATED BY WORKERS

कांग्रेसियों ने मनाया लवली का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया लवली का जन्मदिन
 
नई दिल्ली।। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री अरविन्दर सिंह लवली जी का जन्मदिन आज पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में हजरों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, कांग्रेसी पार्षद और दिल्ली प्रदेश यूथ कांग्रेस सहीत दिल्ली के हर क्षेत्र से कांग्रेस के नेता अपने कार्यकताओं के साथ समारोह स्थल पर श्री अरविन्दर ंिसंह लवली बधाई देने पहुंचे । कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस की ओर से कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक ने कहा कि श्री अरविन्दर सिंह लवली आज के युवा नेताओं के प्रेरणाश्रोत है। उन्होंने कहा लवली जी का जीवन युवाओं के लिए एक मिशाल है। 
श्री अरविन्दर सिंह लवली के जन्मदिन पर आज सुबह से ही मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं  उत्साहित होकर ढोल नगारों के बीच झूम रहें थे।  कांग्रेस कार्यक्रर्ताओं ने अलग अलग जगह फल, खीर व भंडारा बाट कर अपने लाडले नेता अरविन्दर सिंह लवली का जन्म दिन मनाया।  
इस मौके पर वरयाम कौर, अंजना शर्मा, इशरत जहां, सुनील वोहरा, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, रमन तोमर, संजय कौल बोबी, राजेश शर्मा सहीत हजारों लोग उपस्थित थे।

Author: sarkarimirror